POCO लेकर आया 5,999 की कीमत पर शानदार फोन, साथ ही मुफ्त में मिलेगा 50GB डाटा का मजा
Xiaomi सब-ब्रांड POCO ने भारत में लेटेस्ट लो बजट वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, POCO ने मात्र 5,999 की कीमत पर अपना नया फोन पेश किया है। बतां दे कि कंपनी की तरफ से POCO C61 भारतीय मार्केट में पेश किया गया है।
POCO C61 Airtel Exclusive एडिशन है, जिसके साथ Airtel Postpad कनेक्शन भी मिलेगा। कहने का मतलब यह है कि यह फोन उन लोगों के लिए बेहद ही अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं, जो महंगे फोन अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। चलिए POCO के इतने सस्ते फोन की सभी आवश्यक जानकारी को विस्तार से जान लेते हैं।

POCO C61 Airtel एडिशन प्राइस और सेल
POCO C61 Airtel Exclusive स्मार्टफोन मात्र 5,999 रुपये की कीमत पर पेश हुआ है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी है। यह नया फोन खरीद के लिए 17 जुलाई से उपलब्ध हो सकेगा और इसे आप Flipkart से खरीद सकेंगे। आप इस फोन को 3 कलर ऑप्शन Ethereal Blue, Diamond Bust Black और Mystical Green कलर में खरीदा जा सकेगा।
POCO C61 Airtel में क्या है खास
सस्ता होने के बाद भी कंपनी ने इसमें सभी खास बातों को जोड़ने की भरपूर कोशिश की है। यह फोन एयरटेल कनेक्शन के साथ आपको मिलेगा। यह फोन 18 महीने के लिए एयरटेल सिम लॉक्ड होगा तथा इसके समय के लिए आपको फोन में Airtel सिम ही चलानी होगी। कंपनी इसमें आपको 50GB डाटा भी मुफ्त में ऑफर कर रही है।
Airtel यूजर्स को कंपनी की ओर से इस पर 7.5% या फिर 750 रुपये की छूट भी दी जाएगी। यानी की पहले से ही इस फोन की कीमत बेहद कम है और ऊपर से आपको इस पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस बेनिफिट के लिए आपको हर महीने कम से कम 199 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा।
POCO C61 Airtel के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: इस फोन में आपको 1650x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। यह IPS LCD स्क्रीन है, जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है तथा गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्डेट है।
प्रोसेसर: POCO C61 में MediaTek Helio G36 चिपसेट मिल रहा है। यह फोन ऑक्टाकोर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
कैमरा: यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ मार्केट में आया है। इसकी बैटरी 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
अन्य फीचर्स: POCO C61 में कंपनी ने सुरक्षा के लिए साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर, ऑडियो के लिए 3.5mm हेडफोन जैक और स्पीकर दिए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल सिम 4G, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 5 भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








