Home
Mobile

Poco C50 भारत में लॉन्च, 10 जनवरी से शुरू होगी सेल, कीमत सिर्फ 7 हजार रुपये

Poco C50 भारत में लॉन्च, 10 जनवरी से शुरू होगी सेल, कीमत सिर्फ 7 हजार

भारत में अपने स्मार्टफोन की रेंज का विस्तार करते हुए, Poco ने एक नया सी सीरीज फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Poco C50 की अनाउंसमेंट की है। नया हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो ए22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है और यह दो कलर वेरिएंट में आता है। यहां आपको पोको C50 के बारे में जानने की जरूरत है।

Poco C50 की कीमत

पोको C50 को दो रैम मॉडल, 2GB और 3GB में 32GB इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है। पहले वाले की कीमत 6,499 रुपये है, जबकि बाद वाले मॉडल की कीमत 7,299 रुपये है।

कंट्री ग्रीन और रॉयल ब्लू स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट हैं। यह देश में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरीए से सेल किया जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री 10 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी Poco C50 पर एक साल की वारंटी और इन-बॉक्स एक्सेसरीज पर छ: महीने की वारंटी दे रही है।

Poco C50 भारत में लॉन्च, 10 जनवरी से शुरू होगी सेल, कीमत सिर्फ 7 हजार

Poco C50 स्पेसिफिकेशन

Poco C50 स्मार्टफोन HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.52-इंच वाटर-ड्रॉप नॉच पैनल के साथ आता है। स्क्रीन 60Hz की रिफ्रेश रेट प्रोवाइट करती है और इसमें 120Hz की टच सैंपलिंग दर है। स्मार्टफोन के रियर पर लेदर जैसा टेक्सचर डिजाइन है।

Poco C50 कैमरा

हैंडसेट में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसे एक सेंसर के साथ जोड़ा गया है और इसमें 8MP AI प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, Poco C50 में फॉन्ट पर 5MP का कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों सेंसर 30 एफपीएस पर 1080 पिक्सेल वीडियो शूट कर सकते हैं।

Poco C50 में माइक्रोएसडी कार्ड

Poco C50 MediaTek Helio A22 प्रोसेसर पर चलता है। हैंडसेट Android 12 Go एडिशन पर चलता है। चिपसेट 3GB तक रैम के साथ आता है और 32GB की इंटरनल स्टोरेज प्रोवाइट करता है। फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है, जिसके इस्तेमाल से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Country Green and Royal Blue are the color variants of the smartphone. It will be sold in the country through the e-commerce site Flipkart. The sale of the smartphone will begin on January 10. The company is offering one year warranty on Poco C50 and six months warranty on in-box accessories.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X