Poco C50 की भारत में हुई सेल शुरू, जान लें ऑफर्स के साथ सबकुछ

Poco C50: ये बात तो हम सभी को पता है कि अभी पिछले हफ्ते ही Poco के एक स्मार्टफोन Poco C50 ने भारत में धमाकेदार एंट्री की थी। Poco ने एक बार फिर किफायती स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक और स्मार्टफोन को जोड़ा है। कंपनी ने C-सीरीज लाइनअप में Poco C50 स्मार्टफोन पेश किया जो आज से खरीद के लिए उपलब्ध है।
Poco C50 सेल हुई शुरू
Poco C50 आज (10 जनवरी) से सेल के लिए उपलब्ध है। आपको Poco C50 खरीदने के लिए पोको और फ्लिपकार्ट वेबसाइटों पर जाना होगा साथ ही आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।
Poco C50: Features
Poco C50 स्मार्टफोन एक क्लासी लुक देता है जिसमे 720X1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.52 इंच का एचडी+ पैनल है। डिस्प्ले 120Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करता है, कंपनी का कहना है कि यह आपको एक बढ़िया स्ट्रीमिंग अनुभव प्रदान करता है। साथ ही स्मार्टफोन स्प्लैशप्रूफ और डस्ट-रेसिस्टेंट कोटिंग के साथ आता है।
कैमरा कि बात करें तो C-सीरीज़ लाइनअप में नए एंट्री-लेवल पोको स्मार्टफोन में 5MP फ्रंट कैमरा के साथ 8MP AI डुअल कैमरा सेटअप है। आप स्मार्टफोन से 30fps पर 1080 पिक्सल में वीडियो शूट भी कर सकते है।
पोको C50 एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट के साथ आता है, कंपनी ने डिवाइस को Android 12 Go Edition के साथ लॉन्च किया है। Poco C50 5000mAh की बैटरी के साथ आता है और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि स्मार्टफोन लंबे समय तक चलने वाला बैटरी बैकअप दे सकता है।
Poco C50: Price and Availability
Poco C50 दो वेरिएंट में आता है - 2GB रैम और 32GB की कीमत 6,499 रुपये और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है। Poco C50 स्मार्टफोन को आप दो कलर वेरिएंट- रॉयल ब्लू और कंट्री ग्रीन में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








