Home
Mobile

Poco C51 का ज्यादा रैम और स्टोरेज मॉडल भारत में लॉन्च, महज इतनी है कीमत

Poco C51 Price: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने अपने Poco C51 हैंडसेट के नए वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अब ग्राहक पोको सी51 को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ भी इसकी खरीदारी कर सकते हैं। जिसे मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दें, कंपनी ने Poco C51 को देश में अप्रैल में ही लॉन्च किया था। जिसमें 4GB और 64GB स्टोरेज दिया गया था। तो चलिए आपको इस वेरिएंट की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

Poco C51 नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत

Poco C51 के 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने 8,999 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि Poco की तरफ से इसकी ऑधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस फोन का बैनर देखा जा सकता है। इस नए वेरिएंट को भारतीय बाजार में रॉयल ब्लू और पावर ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। इस नए वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 6 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आपको बता दें, लॉन्च ऑफर के तहत Poco India ने नए वेरियंट के लिए SBI बैंक के साथ पार्टनरशिप किया है। इसके तहत क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर 10 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। जिससे इस फोन की कीमत 8099 रुपये तक हो जाएगी।

Poco C51 का ज्यादा रैम और स्टोरेज मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

POCO C51 के स्पेसिफिकेशन्स

POCO C51 में 6.52 इंच LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो एचडी+ (1600 × 720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन 400 निट्स ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ के साथ आएगी। वहीं इस फोन की स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 120 हर्ट्ज़ है। पोको सी51 स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम + 4 जीबी रैम के साथ अब 64 जीबी रैम का भी ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा इसमें यूजर को 128 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन भी दिया गया है। इसके रैम को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 को शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए इसमें IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 (Go Edition) पर काम करेगा। जिसके साथ 2 साल के लिए सिक्यॉरिटी अपडेट भी कंपनी दे रही है। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ ही आपको कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल-सिम, 4G, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0,स्प्लैश-प्रूफ डिजाइन, GPS, ग्लोनास जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
6 GB RAM and 128 GB storage variant of Poco C51 has been launched in the Indian market at a price of Rs 8999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X