Poco C51 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco C51 को भारत में शुक्रवार (7 अप्रैल) को एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नए पोको सी-सीरीज के स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक हेलियो जी36 एसओसी पर बेस्ड है। पोको C51 दो अलग-अलग कलर ऑप्शनों के साथ आता है । 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इनबिल्ट रैम को 7GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल के दोहरे रियर कैमरे हैं और यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। Poco C51 दिखने में Redmi A2+ का रीब्रांडेड वर्जन है , जिसे मार्च में चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया था।
भारत में Poco C51 की कीमत
नए पोको C51 की कीमत भारत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 8,499 रुपये है। यह पावर ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और मौजूदा समय में फ्लिपकार्ट पर 'कमिंग सून' टैग के साथ लिस्टेड है, जिसकी बिक्री 10 अप्रैल से शुरू हो रही है।
पोको सी51 पर बिक्री ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 5 % का कैशबैक शामिल किया गया है। पोको चुनिंदा बैंक कार्ड का यूज करके की गई खरीदारी पर 700 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। मानक ईएमआई ऑप्शन 299 रुपये हर महिने से शुरू होता है।

Poco C51 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम पोको सी51 एंड्रॉइड 13 (गो एडिशन) पर चलेगा और इसमें 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.52-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। सेल्फी शूटर को जगह देने के लिए डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 SoC पर बेस्ड है, जो 4GB RAM के साथ आता है। 3GB स्टोरेज का उपयोग करके इनबिल्ट रैम को 7GB तक बढ़ाया जा सकता है।
पोको C51 में डबल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 8-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज प्रोवाइट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








