Poco C55 लेदर जैसे बैक कवर के साथ भारत में लॉन्च, जाने फीचर

स्मार्टफोन की बात करें तो Poco काफी ज्यादा लोगों को पसंद है। Poco ने आधिकारिक तौर पर Poco C55 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Poco C55 एंट्री-लेवल सेगमेंट में आता है और डुअल-टोन डिजाइन ऑफर करता है। इसके कुछ हाइलाइट्स में इसका लेदर जैसा बैक, डुअल कैमरा और मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर शामिल हैं। Poco स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह 10,000 रुपये के तहत शुरू होता है। तो चलिए जाते हैं इसे सभी डिटेल्स के बारे में।
भारत में Poco C55 की कीमत
पोको C55 की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 9,499 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 10,999 रुपये है। हालांकि, बैंक ऑफर्स HDFC,SBI,ICICI और शुरुआती डिस्काउंट के साथ, लास्ट कीमत बेस वेरिएंट के लिए 8,499 रुपये और हाई-एंड वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये हो जाती है।
अगर इस स्मार्टफोन के कलर की बात करें तो यह तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ आता है। जिसमें पावर ब्लैक, कूल ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन शामिल किया गया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर पहली सेल 28 फरवरी से शुरु कि जाएगी।

Poco C55 स्पेसिफिकेशन
Poco C55 स्टाइलिश डुअल-टोन डिजाइन के साथ आता है। इसमें पेस्टल कलर्स के साथ लेदर जैसा बैक दिया गया है। यह 720 x 1600 पिक्सल के एचडी + रेजोल्यूशन के साथ 6.71-इंच वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। यह एक IPS LCD पैनल है जिसमें मानक 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला ब्राइट पैनल भी दिया गया है।
Poco C55 का कैमरा
स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक 50MP का मेन लेंस के साथ दो कैमरा सपोर्ट दिया गया है। मेन कैमरे का अपर्चर f/1.8 है और यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा सपोर्ट है। इसमें एचडीआर मोड समेत कई कैमरा फीचर दिए गए हैं।
यह MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर बेस्ड है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसने AnTuTu पर 260K+ नबंर पाए हैं। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है।
Poco C55 गेमिंग
पोको ने 5 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट की भी पेशकश की है, और 1 टीबी तक के स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह 5,000mAh की बैटरी पैक करता है जिसके बारे में 10.5 घंटे की गेमिंग देने का दावा किया गया है। यह 10W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है।
डिवाइस के टॉप पर MIUI के साथ Android OS पर बूट होता है। यह MIUI डायलर के साथ भी आता है। अन्य फीचर की बात करें तो, इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP52 रेटिंग दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








