Home
Mobile

POCO C61 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास स्पेसिफिकेशंस का भी हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Poco C61 Launch Date: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इसे हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी स्पॉट किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने भी इसके लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियली खुलासा कर दिया है।

इसके लॉन्च से पहले ही फोन के अब तक कई रेंडर्स सामने आ चुके हैं। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत की भी जानकारी सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे इस आगामी फोन के बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

POCO C61 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

POCO C61 की भारत लॉन्च डेट- कंपनी के अनुसार POCO के इस नए फोन पर से 26 मार्च को दोपहर 12 बजे पर्दा उठेगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि, यह फोन फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी तैयार किया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Redmi A3 का रीब्रांड होगा। कंपनी के ऑफिशियल टीजर रेडमी मॉडल के जैसे ही बैक पैनल पर एक बड़े गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के हिंट दे रहे हैं।

POCO C61 के कंफर्म स्पेसिफिकेशंस- फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से इस बात की पुष्टि होती है कि, POCO C61 में 90Hz HD+ डिस्प्ले, 6GB रैम और 6GB वर्चुअल रैम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी। टीजर के अनुसार इसे अन्य ऑप्शन के साथ ही ब्लैक कलर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

POCO C61 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Poco C61 संभावित कीमत- कीमत की बात करें तो Appuals की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इसके 4GB +64GB स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये होगी। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 6GB +128 GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये के आस-पास हो सकती है।

Poco C61 संभावित स्पेसिफिकेशंस- Poco C61 में 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें एचडी रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में Gorilla Glass 3 की सेफ्टी देखने को मिल सकता है।
Poco C61 डिवाइस में Helio G36 प्रोसेसर बताया गया है। इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

POCO C61 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा दिया जा सकता है। जिसका मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा को सपोर्ट करेगा। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh जिसके साथ में 10W चार्जर दिया जा सकता है, जो कि टाइप-सी पोर्ट के साथ होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
poco c61 india launch date cofirmed know specs price more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X