Poco C61 स्मार्टफोन 7,000 रुपये से कम दाम में लॉन्च,जानें कीमत, स्पेक्स व पहली सेल डिटेल
Poco C61 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया बजट फोन Poco C61 लॉन्च किया है। पोको ने अपने इस फोन को प्रीमियम ग्लास और स्टीलर व्यू के साथ रेडिएंट रिंग डिजाइन के साथ देश में उपलब्ध कराया है। इसे कंपनी ने बेहद कम दाम में और कई फीचर्स से लैस किया है।
अगर आप भी अपने लिए लंबी बैटरी वाला नया हैंडसेट लेने का सोच रहे हैं, और आपका बजट भी कम है, तो ये पोको का फोन में आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत, खासियत और पहली सेल के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Poco C61 स्पेक्स- पोको के इस फोन में 90hz रिफ्रेश रेट वाला 6.71 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्नंग Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें पोको ने Helio G36 प्रोसेसर दिया है। जो 6GB रैम के साथ आएगा। खआस बात यह है कि, इस डिवाइस में 6GB टर्बो रैम भी मिल रहा है। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB + 64GB, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो टाइप सी चार्जर के साथ आ रहा है।
Poco C61 की कीमत - पोको के बेस वेरिएंट 4GB रैम/64GB स्टोरेज को 8,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं टॉप वेरिएंट 6GB रैम / 128 GB स्टोरेज को 9,999 रुपये में पेश किया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Mystical Green, Ethereal Blue और Diamond Dust Black खरीदा जा सकता है।

कब लाइव होगी पहली सेल - पोको को इस फोन की पहली सेल 28 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। पहली सेल में ग्राहकों को यह फोन कीमत से कम दाम में खरीदने का मौका मिलेगा। बैंक ऑफर्स के साथ इसे महज 6,999 रुपये शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








