Home
Mobile

Poco ला रहा सस्ता स्मार्टफोन, 15 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स और कीमत

Poco C65 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको जल्द ही अपना नया हैंडसेट Poco C65 भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे बजट फ़्रेडली स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन की एंट्री देश में 15 दिसंबर को होने जा रही है। जिसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। बता दें, इसे भारतीय बाजार में पेश किए जाने से पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। तो चलिए आपको आगे इस फोन के फीचर्स और देश में कीमत क्या तय की जा सकती है, इसकी डिटेल्स बताते हैं।

Poco ला रहा सस्ता स्मार्टफोन, 15 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च, जानें

Poco C65 की भारत में कीमत

पोको सी65 स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में ग्लोबल बाजार में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर शामिल हैं। हालांकि भारत में कंपनी ने सिर्फ पर्पल वेरिएन्ट का टीजर जारी किया है। इस फोन का डिजाइन और फीचर्स ग्लोबल वेरिएन्ट जैसे ही है। पोको के इस स्मार्टफोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 129 डॉलर (लगभग 10,700 रुपये) और 8जीबी रैम +256जीबी स्टोरेज की कीमत 149 डॉलर (लगभग 12,400 रुपये) है। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी, फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Poco C65 फीचर

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.74 इंच HD+ का डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90 Hz है। इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G85 चिपसेट शामिल किया है। जो ARM Mali G52 2EEMC2 GPU से लैस है। इसमें 8 GB के LPDDR4X रैम और 256 GB की eMMC 5.1 स्टोरेज मिल रही है। यूजर इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करेगा।

फोटोग्राफी के लिए पोको C65 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई , जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, 4जी VOLTE, GLONASS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco C65 has a 6.74 inch HD + display. This phone's 5,000 mAh battery supports 18 W wired fast charging. Poco C65 has been made available in three colors in the international market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X