Home
Mobile

Poco C65 स्मार्टफोन 16GB रैम, 50MP AI ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

Poco C65 Smartphone launched: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपना नया हैंडसेटPoco C65 को ग्लोबली लॉन्च किया है। जिसकी शुरूआती कीमत कंपनी ने 10 हजार रुपये से भी कम तय किया है। आपको बता दें, यह फोन Poco C55 का ही अपग्रेड वर्जन है। जो काफी समय से कम दाम में अपने दमदार फीचर्स को लेकर लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ था। तो आइए आपको इस न्यूली फोन की सही कीमत , ऑफर से लेकर इसमें मिलने वाले खास स्पेसिफिकेशन तक की डिटेल्स बताते हैं।

Poco C65 स्पेसिफिकेशन

Poco C65 स्मार्टफोन में कंपनी ने अपने यूजर्स को 6.74 इंच HD+ स्क्रीन दिया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसके प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास दिया गया है। यह न्यूली फोन Android 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ लाया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें पोको ने MediaTek Helio G85 चिपसेट को शामिल किया है। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। वहीं इसके रैम को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 16GB तक इसे बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Poco C65 स्मार्टफोन में 50MP मेन कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो क़ल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

Poco C65 स्मार्टफोन 10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स

POCO C65 की कीमत

पोको ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन POCO C65 को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 6GB रैम और128GB स्टोरेज की कीमत 109 डॉलर यानि कि, लगभग 9060 रुपये तय हुआ है। वहीं इसके टॉप मॉडल 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 129 डॉलर यानि कि, लगभग 10,722 रुपये है। आपको बता दें, यह कीमत अर्ली बर्ड सेल के दौरान रहेगी। पोको अपने इस फोन को देश में अमेजन पर जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा सकता है। जिसे ग्राहक ब्लैक, पर्पल और ब्लू तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco has launched a new budget smartphone Poco C65 for its customers. This new Poco launched in Poco's C series is an upgraded version of the mobile company's Poco C55 which has been brought with upgraded features. For security, a fingerprint sensor has been integrated into the power button on the side of the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X