Home
Mobile

Poco C65 स्मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, इन धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Poco C65 Price: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने अपना नया हैंडसेट पोको सी65 (Poco C65) लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट फोन को Poco C55 का सक्सेसर बताया जा रहा है। हालांकि इसमें यूजर्स को कई अपग्रेड्स मिलेंगे। अपने इस न्यूली हैंडसेट को पोको ने अफॉर्डेबल कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। पोको ने अपने इस हैंडसेट को ग्लोबली लॉन्च किया है। तो आइए आपको पोको के इस नए स्मार्टफोन की कीमत के साथ इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Poco C65 की कीमत

Poco C65 के प्राइज की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने अपने इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्राहक Black और Blue दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Poco C65 स्मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जाने कीमत

Poco C65 स्पेसिफिकेशंस

पोको सी65 स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच के डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इस फोन के डिस्प्ले में 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसके डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए पोको ने इसे गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम के साथ 256 GB का स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा आपको इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है। यह हैंडसेट MIUI 14 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, NFC, Bluetooth, USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

Poco C55 स्पेक्स

पोको सी55 में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्पले दी गई है। इस फोन के बैक साइड में आपको लेदर फिनिश मिलेगा। अपने इस डिवाइस में Poco ने मीडियाटेक हीलियो g985 प्रोसेसर को शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुएल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco C65 launched Poco has launched the budget smartphone Poco C65 for its users. Poco's phone has been launched globally. The company has introduced the phone with MediaTek Helio G85 chipset. Poco's new smartphone Poco C65 has a 6.74 inch HD+ screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X