poco c65 vs redmi 13c में आपके लिए कौन है बेहतर, कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल, यहां जानिए
poco c65 vs redmi 13c: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 10 हजार से भी कम है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में दो ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम दाम दाम में धांसू फीचर्स के साथ आ रहे हैं। दरअसल पोको ने आज भारत में अपना नया बजट फोन POCO C65 लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने 8499 रुपये शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया है। इसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। वहीं हाल रेडमी ने भी अपना नया स्मार्टफोन Redmi 13C को देश में लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम है। तो चलिए आपको इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले दमदार फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

poco c65 vs redmi 13c: कीमत
पोको C65 के बेस वेरिएंट 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,499 तय हुआ है, 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। वहीं टॉप-एंड मॉडल 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। इसे मैट ब्लैक और पेस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
रेडमी 13सी के 4G वेरिएंट को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध कराया है। जिसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं इसके 5G वेरिएंट को भी तीन कॉन्फिग्रेशन में लाया गया है। Redmi 13C 5G के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
poco c65 vs redmi 13c: डिस्प्ले
पोको सी65 में आपको HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का डिस्प्ले मिलेगी। वहीं रेडमी 13सी स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
poco c65 vs redmi 13c: स्टोरेज
पोको सी65 स्मार्टफोन 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रह है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। वहीं रेडमी 13सी के दोनों ही वेरिएंट्स 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएंगे। इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता हैं।
poco c65 vs redmi 13c: प्रोसेसर
पोको सी65 स्मार्टफोन में कंपनी ने मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर Helio G85 प्रोसेसर शामिल किया है। वहीं रेडमी 13सी में आपको के 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और 4G वेरिएंट MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिल रहा है।
poco c65 vs redmi 13c: कैमरा
पोको सी65 स्मार्टफोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा,एक 2MP का सेकेंडरी मैक्रो लेंस और एक सपोर्टेड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं रेडमी 13सी में 50MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
poco c65 vs redmi 13c: बैटरी
पोको सी65 में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 13सी में भी आपको 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 18W की चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








