Poco C65 कल भारत में होगा लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री, पहले ही जान लें कीमत व फीचर
Poco C65 Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक और बजट फोन लाने जा रही है। जिसे कल यानि कि, 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि, हमने आपको बताया है कि, यह कंपनी का बजट फोन होगा, जिसे 10 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन में आपको 90hz का रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.74 इंच की डॉट ड्राप डिस्प्ले मिलेगी। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाली सभी खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

भारत में Poco C65 स्मार्टफोन की कीमत
पोको सी65 को कंपनी भारतीय बाजार में 10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक इसके कीमत को लेकर सटिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, कंपनी इस आगामी फोन के ग्लोबल कीमत को पहले ही शेयर कर दिया था। जिसमें 6/128GB वाले मॉडल की कीमत 109 डॉलर (करीब 9,085 रुपये ) और 8/256GB वाले मॉडल की कीमत 129 डॉलर (करीब 10,700 रुपये) तय हुआ है। जिससे उम्मीद की जा रही है, कि इस देश में भी 10 हजार से कम दाम में लाया जाएग। ग्लोबली इस फोन को ब्लैक, पर्पल और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है।
Poco C65 के स्पेक्स
जैसा कि, इस फोन को पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है, जिससे इसके स्पेक्स की भी जानकारी सामने आ गई है। पोको अपने इस डिवाइस में ग्राहकों को एचडी रेजोल्यूशन के साथ 6.74 इंच की डॉट ड्राप डिस्प्ले दे रहा है। इसमें 90hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो Poco C65 में MediaTek Helio G85 चिसेट मिलेगा , जो Mali-G52 MC2 GPU के साथ आ रहा है। इसमें 8GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपन ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18 वॉट के चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








