Poco C65 भारत में इस दिन देगा दस्तक, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानिए कीमत
Poco C65 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) जल्द ही अपने नए हैंडसेट पोको सी65 को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5,000 mAh की बैटरी और प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC मिलेगा। देश में लाए जाने से पहले इस फोन की एंट्री इंटरनेशनल मार्केट में हो चुकी है। तो आइए आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Poco C65 की कीमत
पोको के इस फोन के 6GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 129 डॉलर (करीब 10,700 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 149 डॉलर (करीब 12,400 रुपये) है। इसे कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। एक रिपोर्ट में पोको सी65 की लीक प्रमोशनल इमेज को शेयर किया गया है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह भारत में लॉन्च किया जाने वाला वेरिएंट है। जिसे इंटरनेशनल वेरिएंट डिजाइन के जैसे ही पेश किया जाएगा।
Poco C65 स्पेक्स
पोको सी65 स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा। जो 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G85 चिपसेट शामिल की जा सकती है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 8 GB रैम के साथ 256GB की eMMC 5.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। हालांकि यूजर्स इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ा सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन होगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही रियर पैनल के ऊपर राइट साइड में दो अलग सर्कलर कैमरा यूनिट एक सर्कुलर LED फ्लैश के साथ दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपन इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी, जो माइक्रो USB पोर्ट के जरिए 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








