6500 रुपये से कम में लॉन्च हुआ POCO C71, फ्लैशी डिजाइन के साथ मिलेगी 5200mAh की बड़ी बैटरी
POCO ने आज 4 अप्रैल को भारतीय मार्केट में एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन 10,000 रुपये से कम में 120 हर्टज डिस्प्ले, IP52 की रेटिंग और बड़ी बैटरी ऑफर करता है।
लेटेस्ट फोन में बैक पैनल पर डुअल टोन फिनिश के साथ फ्लैशी डिजाइन मिलता है। कंपनी किफायती POCO C71 को केवल दो वेरिएंट में लेकर आई है। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

POCO C71 प्राइस और अवेलेबिलिटी
पोको सी71 पिछले साल आए पोको सी61 का सक्सेसर है। इसे कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। यह इसका बेस वेरिएंट है, जबकि इसका टॉप यानी 6GB+128GB वेरिएंट 7,499 रुपये में आता है।
इसके लिए 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे से पहली सेल लाइव होने वाली है। इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। POCO C71 डेजर्ट गोल्ड, कूल ब्लू और पावर ब्लैक जैसे तीन कलर में आया है।
POCO C71 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- POCO C71 में 6.88-इंच की HD+ (1640×720 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, वॉटरड्रॉप नॉच, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 600 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड और वेट हैंड टच सपोर्ट मिलता है। तुलना करें तो, POCO C61 में 6.71-इंच की 90Hz डिस्प्ले दी गई थी।
प्रोसेसर- यह स्मार्टफोन Unisoc T7250 SoC प्रोसेसर से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 3,08,000 से ज्यादा है। साथ ही, इसमें 2TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा- फोन में 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग- स्मार्टफोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 15W चार्जर भी दिया गया है। इसके पिछले मॉडल में 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग मिलती थी।
सॉफ्टवेयर- सॉफ्टवेयर के लिहाज से, POCO C71 एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसमें दो साल के एंड्रॉइड अपग्रेड्स और चार साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलते हैं।
अन्य फीचर्स- POCO C71 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग दी गई है।
POCO C71 में क्या नया है?
पोको सी71 पिछले POCO C61 का सक्सेसर है, जिसमें नया डिजाइन और कई अपग्रेड हैं। नया मॉडल हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और थोड़ी बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। POCO C71 में फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ बैटरी भी बड़ी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








