Poco C75 5G vs Samsung Galaxy F05: 7,999 रुपये की कीमत पर कौन-सा फोन खरीदें, जानें
Poco C75 5G vs Samsung Galaxy F05: Poco C75 5G और Samsung Galaxy F05 दो किफायती स्मार्टफोन है, जो कि ग्राहकों को उनके बजट और जरूरतों के अनुसार विभिन्न सुविधाएं प्रदान करते हैं। दोनों फोन की कीमत समान हैं, लेकिन फिर भी दोनों में कुछ असमानताएं मौजूद हैं। आइए जानते हैं।
Poco C75 5G vs Samsung Galaxy F05: अंतर
डिस्प्ले की तुलना

Poco C75 में 6.68 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1600x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट शामिल है। जबकि, Samsung Galaxy F05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है। इस फोन की स्क्रीन यूजर्स को सोशल मीडिया फीड को आसानी से देखने में मदद करती है।
परफॉर्मेंस का मुकाबला
Poco C75 फोन में 4nm Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट मौजूद है। ग्राफिक्स का भार Adreno 611 GPU पर डाला गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Xiaomi HyperOS पर रन करता है। जबकि, Galaxy F05 फोन में बेहतर परफॉर्मेंस, फास्ट मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।
किसमें कितना स्पेस?
C75 फोन में 4GB LPDDR4X RAM मिलती है और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। इस फोन के स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB बढ़ाया जा सकता है। Galaxy F05 फोन में वर्चुअल रैम फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से मेमोरी को 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा में कौन है आगे?
Poco C75 और Samsung Galaxy F05 दोनों में 50MP का रियर कैमरा और 2MP का सेकंडरी लेंस दिया गया है।
सेल्फी कैमरा
Poco C75 फोन 5MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है, जबकि Samsung Galaxy F05 में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
पावर कैपिसटी
पोको के इस नए फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि, सैमसंग का फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कीमत
Poco C75 और Samsung Galaxy F05 दोनों मॉडल के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यहां हमने आपको दोनों मॉडल के सारे फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया है। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप किसे चुनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








