Home
Mobile

POCO C75 5G भारत में स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 SoC, 5160mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कीमत, ऑफर्स व उपलब्धता

POCO C75 5G को भारत में 8,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, और इसे सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि वर्तमान में यह केवल Jio के 5G नेटवर्क को ही सपोर्ट करता है। इसमें एक बड़ा डिस्प्ले, दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

यह स्मार्टफोन Xiaomi का HyperOS चलाने वाला पहला C सीरीज डिवाइस है, जो बेहतरीन प्रदर्शन और इंटेलिजेंट फीचर्स का वादा करता है। आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और भारत में उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

POCO C75 5G स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 SoC और 5160mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Poco C75 5G की भारत में कीमत

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है, जो4GB/64GB मॉडल के लिए है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन एनचांटेड ग्रीन, एक्वा ब्लू और सिल्वर स्टारडस्ट में उपलब्ध है। Poco C75 5G की पहली सेल 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत अगर ग्राहक इस फोन को ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड से ट्रांजेक्शन करता है, तो उसे 1,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

Poco C75 5G स्पेस्फिकेशन

पोको C75 स्मार्टफोन में 6.88-इंच की HD+LCD डिस्प्ले है, जो 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करती है। यह डिवाइस पावरफुल Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो 4GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Poco C75 5G एक बेहतरीन प्रदर्शन और स्टाइलिश डिजाइन का शानदार संयोजन है।

Poco C75 5G अपने कैमरा सेटअप के साथ एक आकर्षक पैकेज पेश करता है। इसमें पीछे की तरह f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का Sony कैमरा सेंसर है, जो इसे Sony कैमरा देने वाला सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन बनाता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी लेंस भी है, जो बेहतरीन फोटो क्वालिटी के लिए मददगार है। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी ने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

Poco C75 5G शाओमी के HyperOS स्किन के साथ Android 14 पर चलता है, और यह दो साल के Android OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,160mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, ताकि आप बिना किसी रूकावट के लंबे समय तक उपयोग कर सकें।

यह डिवाइस पोट्रेट मोड, टाइम-लैप्स और 10x जूम जैसे आकर्षक कैमरा फीचर्स को सपोर्ट करता है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी है, जिससे म्यूजिक लवर्स को अपनी फेवरेट हेडफोन से कनेक्ट करने का आराम मिलता है। Poco C75 5G परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के मामले में एक बेहतरीन ऑप्शन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO C75 5G with Snapdragon 4s Gen 2, 5160mAh battery launched in India know price specs and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X