Poco C85 5G: 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन, कीमत जान खुश हो जाएंगे आप!
शाओमी के सब-ब्रांड Poco ने भारतीय बाजार में अपनी C-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में दमदार बैटरी, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं।
फोन की शुरुआती कीमत 12,500 रुपये से भी कम रखी गई है और इसे खास इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ और भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। नए फोन में क्या खूबियां क्या ऑफर की गई हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

कीमत और उपलब्धता
Poco C85 5G को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसे आप Flipkart, Poco ई-स्टोर और रिटेल दुकानों से खरीद सकते हैं।
- 4GB + 128GB: ₹12,499 (ऑफर प्राइस: ₹11,999)
- 6GB + 128GB: ₹13,499 (ऑफर प्राइस: ₹12,999)
- 8GB + 128GB: ₹14,499
यह फोन तीन शानदार रंगों में उपलब्ध है- मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक।
स्पेसिफिकेशन: क्या है खास?
डिस्प्ले: फोन में 6.9-इंच का विशाल HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह आंखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड भी है।
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2.2 पर काम करता है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
अन्य फीचर्स: फोन में IP64 रेटिंग (धूल और पानी के छींटों से बचाव), 5G सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications








