Poco F1 कम दाम में भी उपलब्ध, जानिए कुछ खास ऑफर्स
शाओमी कंपनी बेस्ट स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। पिछले साल अगस्त में शाओमी ने अपने नए सब-ब्रांड का पहला स्मार्टफोन Poco F1 बाजार में उतारा था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में फ्लैगशिप हार्डवेयर और हाई-एंड फीचर्स के साथ लॉन्च किया था।

बता दें, Poco F1 को 20,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत को कम कर दिया था। जिसके बाद इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया है। Poco F1 स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ अलग-अलग वेरिएंट्स में आता है।
TATA CLiQ पर बेहतर डील्स
वैसे तो आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट या रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं, लेकिन Poco F1 को TATA CLiQ पर बेहतर डील्स के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (Rosso Red कलर) TATA CLiQ पर 23,498 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आप इस स्मार्टफोन को सिटी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो ग्राहकों को इसमें मैक्सिमम 2,500 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है। कैशबैक ग्राहक के सिटी बैंक अकाउंट में 90 दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। वहीं, Kotak बैंक के जरिए यूजर्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, mi.com/in से Poco F1 खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें, वेबसाइट पर इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Poco F1 के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं। जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने एक खास ऑफर पेश किया है। जिसमें Poco F1 खरीदने पर 2,400 रुपये का कैशबैक और 6 जीबी तक का 4G डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








