5,000mAh बैटरी और दमदार फीचर के साथ Poco F5 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अगर आप भी मिड रेंज सेगमेंट में कोई नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Poco का नया फोन Poco F5 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 7+ Gen 2 प्रोसेसर और कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। आइए आपको इस फोन के फीचर, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।
Poco F5 के स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। आपको बता दें, ये पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे स्नैपड्रैगन 7th जनरेशन टू चिपसेट के सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स अपनी आवश्यकतानुसार रैम को वर्चुअल रैम की मदद से 19GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को 6.67 इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जा रही है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन में यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का OIS कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग भी दिया जा रहा है। इस फोन के साथ मिल रहे फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, इस स्मार्टफोन को इस चार्जिंग की मदद से केवल 45 मिनट फुल चार्ज किया जा सकता है।

Poco F5 5G में सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, 5जी, 4जी एलटीई और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिल रहा है। खास बात यह है कि, कंपनी अपने ग्राहकों को इस फोन के साथ एक साल तक की एडिशनल गारंटी भी दे रही है।
Poco F5 5G की कीमत
इस फोन के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 29,999 रुपये तय की हैं। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये तय की गई है। हालांकि इस फोन को आप ऑफर के तहत 3,000 के डिस्काउंट के साथ 26,999 रुपये और 30,999 रुपये में ले सकते हैं। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन की सेलिंग आगामी 16 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








