लॉन्चिंग से पहले Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले और प्रोसेसर की जानकारी आई सामने, जानें कीमत

Poco F5 Pro 5G सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही इसके डिस्प्ले और प्रोसेसर की जानकारी लीक हो गई है। कंपनी ने खुद अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की है। जिसके तहत Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया गया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Poco F5 को भारतीय बाजार में पेश करने को तैयार है। इस सीरीज को अगले महीने 9 मई को भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत कंपनी Poco F5 5G और Poco F5 Pro 5G को पेश करेगी।
Poco ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस नए स्मार्टफोन Poco F5 Pro 5G के डिस्प्ले की जानकारी को टीज किया है। जिससे यह खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन WQHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की टीजर के अनुसार इसके फ्रंट में पंच होल कैमरा यूजर्स को मिलेगा। इसके साथ इस नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर एक आयताकार कैमरा आईलैंड के साथ दिया गया है।
Poco F5 Pro 5G की डिस्प्ले और फीचर्स
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस नए फोन में यूजर्स को 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं इसके प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ इसे पेश कर रही है। इसके अलावा इस फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज यूजर्स को मिल रहा है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 5,160mAh बैटरी 67 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, यह अपकमिंग स्मार्टफोन Poco F5, Redmi Note 12 Turbo का री-ब्रांडेड वर्जन है।
Poco F5 Pro 5G की कीमत
Poco के इस सीरज के स्मार्टफोन्स की कीमत 30,000 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी को ओर से अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








