Home
Mobile

256 GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले Poco F5 की भारत में सेलिंग शुरू, मिल रहा तगड़ा ऑफर, यहां जानें

256 GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले Poco F5 की भारत में सेलिंग शुरू

Poco F5: अगर आप भी पोको के नए फ्लैगशिप Poco F5 को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में Poco F5 की सेलिंग शुरू कर दी गई है। जिसके तहत यह Poco का यह लेटेस्ट हैंडसेट आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से ले सकते हैं। जहां इस नए फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। दरअसल हाल ही में कंपनी ने अपने Poco F5 और Poco F5 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। हालांकि, Poco F5 स्मार्टफोन को ही भारत में कंपनी ने पेश किया था। जिसमें यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Plus Gen 2 चिपसेट मिल रहा है। तो आईए आपको इस फोन की कीमत से लेकर ऑफर्स तक की जानकारी आपको विस्तार में समझाते हैं।

Poco F5 स्पेसिफिकेशन्स

Poco F5 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.7 इंच OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस लेटेस्ट हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Plus Gen 2 चिपसेट शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो वेरियंट और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। कैमरे की बात करें तो आपको 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा , 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिल रहा है। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

256 GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले Poco F5 की भारत में सेलिंग शुरू

Poco F5 स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा सिक्यॉरिटी के लिए कंपनी अपने इल डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 OS बेस्ड MIUI 14 के साथ आ रहा है। इस स्मार्टफोन में दो साल के लिए ऐंड्रॉयड OS अपग्रेड और तीन साल के लिए सिक्यॉरिटी अपडेट देने का दावा किया जा रहा है।

Poco F5 कीमत और ऑफर

Poco F5 स्मार्टफोन के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को आप 33,999 रुपये में ले सकते हैं। जिसमें आपको कार्बन ब्लैक, स्नोस्टॉर्म व्हाइट और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।

इसी के साथ कस्टमर को कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, अगर आप Axis , ICICI, HDFC और SBI के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते है तो 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत यूजर्स को अन्य 3,000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही लॉयल्टी बोनस के तौर पर इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट भी मिल रहा है। जिसके बाद काफी किफायती दाम में आप इस फोन को ले सकते हैं। आपको बता दें, Poco F5 स्मार्टफोन दो साल की वारंटी के साथ कस्टमर्स को दिया जा रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Selling of Poco F5 has been started in India. Under which you can take this latest handset of Poco from the e-commerce website Flipkart. Where this new phone has been made available for sale. In fact, recently the company launched its Poco F5 and Poco F5 Pro flagship smartphones in the global market. However, only the Poco F5 smartphone was introduced by the company in India. In which users are getting Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 2 chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X