Home
Mobile

Poco F5 के लॉन्चिंग डेट का खुलासा, 64 MP के कैमरे के साथ मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर,जानें कीमत

9 मई को देश में दस्तक दे रहा Poco F5, ये है कीमत

POCO F5 Launching Date: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन POCO F5 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस दौरान कंपनी अपने दो स्मार्टफोन्स POCO F5 और F5 Pro को एक साथ पेश करेगी। पोको ने डेट का खुलासा करते हुए बताया कि 9 मई को ग्लोबल स्तर इन दोनों फोन्स को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत में अभी केवल इसके बेसिक मॉडल F5 को ही पेश किया जा रहा है। लॉन्चिंग इवेंट को आप Poco.co पर लाइव देख सकते हैं।

POCO F5 का संभावित स्पेसिफिकेशन

POCO F5 के लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने आ चुके हैं। हाल ही में इस बात का भी दावा किया जा रहा था कि, POCO F5 को Snapdragon 7 Gen 2 SoC के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 SoC को 4nm TSMC टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। स्नैपड्रैगन का दावा है कि इससे फोन का डिस्प्ले 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वहीं इस फोन के कैमरे की बात करें तो आपको इसमें ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। जिसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर से लैस अन्य कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिकस्ल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है। इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि, कंपनी चीन में पहले से मौजूद Redmi Note 12 Turbo के रिब्रांड के रूप में POCO F5 को पेश कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो POCO F5 में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा के अलावा 5,000mAh की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग के मिल सकती है। इसी के साथ आपको इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी शामिल किया जा सकता है।

9 मई को देश में दस्तक दे रहा Poco F5, ये है कीमत

POCO F5 की संभावित कीमत

इस फोन लेकर टिपस्टर का दावा है कि, भारतीय बाजरों में पोको के बेस वेरिएंट POCO F5 की कीमत 28,000 रुपए से लेकर 29,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि इस फोन के कीमत को लेकर अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें, पोको एफ5 को दो कॉन्फिगरेशन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker POCO is launching the upcoming smartphone POCO F5 in the country on 9 May. In which you will get many powerful processors with 64 MP camera. You can watch this launching event live on Poco.co
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X