POCO F5 भारत में स्नैपड्रैगन 7+ Gen2 के साथ जल्द होगा लॉन्च, दो मॉडल होंगे शामिल

POCO भारत और ग्लोबल मार्केट में F5 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। Xiaomi समर्थित कंपनी ने लॉन्च को पहले ही टीज कर दिया है, और उम्मीद की जा रही है कि वह दो फोन लॉन्च करेगी । हम POCO F5 सीरीज के बारे में काफी कुछ सुन रहे हैं, और अब कंपनी ने स्मार्टफोन के बारे में एक स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
कहा जाता है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं, जिनमें POCO F5 और POCO F5 Pro है। POCO F5 बेस मॉडल होगा, और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्नैपड्रैगन इंडिया ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। यह POCO F5 को स्नैपड्रैगन 7+ Gen2 प्रोसेसर वाला भारत का पहला फोन भी बना देगा। POCO F5 को Redmi Note 12 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे कुछ हफ्ते पहले चीन में लॉन्च किया गया था।
POCO F5 के स्पेसिफिकेशन
POCO F5 ग्लोबल वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी अफवाह है। फोटोग्राफी के बारे में बात करे, तो POCO F5 में 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकेंडरी कैमरा और 2MP कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है।

बैटरी की बात करें तो POCO F5 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होनी चाहिए। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो, POCO F5 में Android 13-बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा।
POCO F5 गीकबेंच लिस्टिंग
भारत में लॉन्च के अलावा, POCO F5 स्मार्टफोन भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। जिसके बारे में बात करते हुए, POCO F5 ग्लोबल वर्जन को गीकबेंच पर मॉडल संख्या 23049PCD8G के साथ देखा गया था।
इस लिस्टिंग के आधार पर, POCO F5 स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा जिसे 12GB तक रैम के साथ पेयर किया जाएगा। यह एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स भी चलाएगा जिसमें टॉप पर एक कस्टम यूआई होगा। वहीं गीकबेंच पर, POCO F5 का सिंगल-कोर स्कोर 1629 और मल्टी-कोर स्कोर 4295 है।
POCO F5 प्रो ग्लोबल वर्जन
POCO F5 के साथ इसका 'प्रो' वेरिएंट भी आने की उम्मीद है। जैसा कि नाम से पता चलता है, POCO F5 Pro बेस मॉडल से ज्यादा पावरफुल होगा। अंतर प्रोसेसर में हो सकता है जिसे POCO F5 प्रो के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 कहा जाता है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी होने की भी उम्मीद है लेकिन उसी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।


Click it and Unblock the Notifications







