Home
Mobile

Poco F6 5G की पहली सेल आज, मिलेगा 2 हजार तक का डिस्काउंट, यहां जानिए कीमत व फीचर्स

Poco F6 5G First Sale: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने हाल ही में अपना नया फोन Poco F6 5G को लॉन्च किया है। जिसकी पहली सेल आज यानी 29 मई से शुरू होने जा रही है।

इस दौरान कस्टमर्स इस फोन को कीमत से लगभग 2 हजार तक के डिस्काउंट के साथ फोन को खरीद सकेंगे। अगर आपको भी इस फोन का इंतजार है, तो आइए आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Poco F6 5G की पहली सेल आज, मिलेगा 2 हजार तक का डिस्काउंट, जानें कीमत

Poco F6 5G की कीमत व ऑफर- पोको एफ6 के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 12GB जीबी रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

लेकिन पहली सेल में अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड के जरिए करते हैं, तो वह इस पर 2 हजार रुपये के डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो पोको के इस फोन को क्लासिक ब्लैक, टाइटेनियम ग्लो और एवरलैंड ग्रीन में लिया जा सकेगा।

Poco F6 5G की पहली सेल आज, मिलेगा 2 हजार तक का डिस्काउंट, जानें कीमत

POCO F6 स्पेक्स- अपने इस डिवाइस में ब्रांड ने 120 हर्ट्ज तक रिफेश रेट और 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच डिस्प्ले दी। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन के साथ आता है। जिसमें यूजर्स को HDR+ डिस्प्ले और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिल रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। जो LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से बचाता है।

Poco F6 5G की पहली सेल आज, मिलेगा 2 हजार तक का डिस्काउंट, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा मिल रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन से यूजर 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ, एनएफसी, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco F6 5G First Sale On May 29 Know Price Offers and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X