Home
Mobile

भारत में POCO F6 Deadpool Edition लॉन्च, यहां चेक करें कीमत और सेल डिटेल्स

POCO ने भारत में अपना पहला स्पेशल एडिशन स्मार्ट मोबाइल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए एडिशन को मार्वल मूवी डेडपूल और वूल्वरिन के सहयोग से लॉन्च किया है, जो कि आज सिनेमाघरों में आ रही है।

POCO F6 Deadpool Edition एक यूनिक रिटेल बॉक्स में आता है, जिसमें मार्वल के Mercenary Antithero से प्रेरित कई डिजाइन एलिमेंट शामिल हैं। चलिए POCO F6 Deadpool Edition के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

भारत में POCO F6 Deadpool Edition लॉन्च, यहां जानें सब

मार्वल के कैरेक्टर से इंस्पायर हैं लुक

फोन को देखने से ही पता चलता है कि यह फोन मार्वल के किरदारों से प्रेरित है। फोन का रियर पैनल रेड कलर का है, जो कि डेडपूल के सूट के अनुरूप बनाया गया है। फोन के बैक पर आपको डेडपूल और वूल्वरिन की 3D इमेज भी दिखाई देती है और इसके कैमरा लाइट पर डेडपूल का लोगो भी है। कैमरा के मॉड्यूल के नीचे की ओर छोटी सी डेडपूल ब्रांडिंग है।

POCO F6 Deadpool Edition की कीमत और उपलब्धता

POCO F6 Deadpool Edition के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट को कंपनी ने 29,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। वहीं इसकी सेल 7 अगस्त 2024 से शुरू हो रही है और आप इसे Flipkart से खरीद सकेंगे।

POCO F6 Deadpool Edition के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में फीचर और स्पेसिफिकेशंस लगभग स्टैंडर्ड POCO F6 जैसे ही हैं।

डिस्पले: फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच 120Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है।

कैमरा: साथ ही इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए इसमें 20MP का सेल्फी शूटर जोड़ा गया है।

प्रोसेसर: इसके प्रोसेसर की बात करें तो POCO F6 Deadpool Edition में Snapdragon 8s gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगी।

बैटरी: इसके अलावा, फोन में एक 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO F6 Deadpool Edition launched in India, check price and sale details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X