Home
Mobile

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Poco F6 5G भारत में 23 मई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Poco F6 5G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Poco जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। जिसे Poco F6 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। लीक खबरों की मानें तो Redmi Turbo 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। तो आइए आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

यह फोन 23 मई को देश में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। जिससे इस बात का खुलासा हो चुका है कि, इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Poco F6 5G भारत में 23 मई को होगा लॉन्च

इसमें इस फोन को सर्कुल मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

डिजाइन की बात करें तो Poco F6 5G को Redmi Turbo 3 के समान लाया जा सकता है। इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 SoC प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। इसमें कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Poco F6 5G भारत में 23 मई को होगा लॉन्च

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इस फोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर 12GB रैम के साथ स्पॉट किया गया है।

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में Poco X6 5G को नए स्काईलाइन ब्लू कलर ऑप्शम में उपलब्ध कराया गया है। बता दें, साल 2023 में इस फोन को Snowstorm White और Mirror Black कलर में पेश किया गया था। जिसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Poco F6 5G भारत में 23 मई को होगा लॉन्च

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

इसके 8GB/256GB की स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये, 12GB/256GB वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco F6 Launch date 23 May 2024 Know price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X