Poco F6 Vs Poco X6 Pro Vs iQOO Neo 9 Pro मिड रेंज स्मार्टफोन में कौन है बेस्ट ऑप्शन , यहां जानिए
Poco ने भारत में अपनी F सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Poco F6 5G को लॉन्च किया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन है, जो देश के सबसे फास्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है।
इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद मिड रेंज में तगड़े प्रोसेसर के साथ Poco X6 Pro और iQOO Neo 9 Pro से माना जा रहा है। तो चलिए आगे आपको इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

डिस्प्ले- POCO F6 में 120 हर्ट्ज तक रिफेश रेट और 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Poco X6 Pro 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है। जबकि, iQOO Neo 9 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
परफॉर्मेंस- POCO F6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिल रहा है। जो LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं Poco X6 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलेगा। जबकि,iQOO Neo 9 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट शामिल है।

स्टोरेज- POCO F6 में 8GB/ 256 GB, 12GB/ 256GB और 12GB/ 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। वहीं Poco X6 Pro 5G में 8GB/256GB और 12GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। जबकि, iQOO Neo 9 Pro में 8GB/12GB LPDDR5X RAM ऑप्शन के साथ 128GB/256GB UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
कैमरा- POCO F6 में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं Poco X6 Pro 5G में OIS के साथ 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

जबकि, iQOO Neo 9 Pro में Sony IMX920 sensor के साथ 50MP मेन कैमरा दिया गया है, जबकि, सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइल्ड एंगल लेंस के साथ आता है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
| POCO F6 5G | Poco X6 Pro 5G | iQOO Neo 9 Pro |
| 6.67-inch 1.5K AMOLED Display, HDR10+, Dolby Vision, 2,400 nits Peak | 6.67 -inch 1.5K AMOLED Display, 120Hz, 1800 nits peak | 6.78-inch 1.5K LTPO AMOLED Display, 144Hz, HDR10+, 3,000 nits Peak |
| Snapdragon 8s Gen 3 SoC | MediaTek Dimensity 8300 Ultra Processor | Snapdragon 8 Gen 2 SoC |
| 256GB, 512GB UFS 4.0 Storage | 12GB/512GB Storage | 128GB, 256GB UFS 4.0 Storage |
| 50 MP Sony LYT-600 with OIS + 8 MP Ultrawide | 64 MP with OIS +8 MP Ultra Wild And 2 MP Micro camera | 50 MP Sony IMX920 with OIS + 8 MP Ultrawide |
| 5,000 mAh Battery, 90W Wired Charging | 5100mAh Battery, 67W Fast Charging | 5,160 mAh Battery, 120W Wired Charging |
| Titanium, Black | Poco Yellow, Racing Grey, Spectre Black | Firey Red, Conqueror Black |
| Starting Price Rs 29,999 | Starting Price 24,999 | Starting Price Rs 34,999 |
बैटरी- POCO F6 में 5000mAh की बैटरी शामिल किया गया है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आता है। वहीं Poco X6 Pro 5G में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, iQOO Neo 9 Pro में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जर के साथ आता है।
कीमत- POCO F6 को 29,999 रुपये शुरूआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं Poco X6 Pro के 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि, iQOO Neo 9 Pro की शुरूआती कीमत 34,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








