Home
Mobile

Poco F6 की भारत में इस दिन होगी एंट्री, लॉन्चिंग से पहले जान लें सभी जरूरी बातें

Poco भारत में अपना नया फोन लेकर आ रहा है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Poco F6 भारत में लॉन्च करने जा रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत के साथ ग्लोबल लॉन्च करेगा। फोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा किया जा चुका है।

बता दें कि कंपनी Poco F6 को 23 मई 2024 को भारत में पेश कर देगी। यह लॉन्च इवेंट दिल्ली में 23 मई को 4:30 बजे शुरू होगा। फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया गया है। ग्राहक इस फोन को Flipkart से खरीद सकेंगे। साथ ही एक माइक्रो साइट को लाइव भी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

भारत में सामने आई Poco F6 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट

Poco F6 के स्पेसिफिकेशंस

Poco F6 स्मार्टफोन को कई सारी खासियत के साथ भारतीय मार्केट में एंटर किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ मार्केट में आ सकता है। इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा: Poco F6 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जो कि Sony LYT 600 सेंसर के साथ आता है। फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा रहा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS सपोर्ट के साथ आएगा।

बैटरी: इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगा, जो कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ 3 साल का अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है।

कीमत: कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को भारत में लगभग 30,000 से 35,000 की रेंज पर लॉन्च किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco F6 will enter India on this day, know all the important things before launching
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X