Home
Mobile

POCO F6 स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत

POCO F6 Price: आखिरकार पोको ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Poco F6 को भारत में 31,550 रुपये शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

पोको के इस लेटेस्ट फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट शामिल किया है। आइए आपको आगे इसकी खूबियों से लेकर लॉन्च ऑफर और सेल डेट के बार में जानते हैं।

POCO F6 स्पेक्स- POCO ने अपने इस डिवाइस को 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 120 हर्ट्ज तक रिफेश रेट और 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन HDR+ डिस्प्ले और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आ रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिल रहा है। जो LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से बचाने में मदद करता है।

POCO F6 स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा मिल रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन से यूजर 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ, एनएफसी, GPS और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए है।

POCO F6 स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

POCO F6 की भारत में कीमत- पोको एफ6 के 8GB/ 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि, इसके 12GB/ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

हालांकि, फर्स्ट सेल में इसे ग्राहक छूट के साथ क्रमश: 25,999 रुपये, 27,999 रुपये और 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन की सेल 29 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे क्लासिक ब्लैक, टाइटेनियम ग्लो और एवरलैंड ग्रीन में लिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco F6 with Snapdragon 8s Gen 3 chip launched in India know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X