Poco F7 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Poco F7 5G Launch: भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। Poco ने ऑफिशियली घोषणा की है कि उसका अगला स्मार्टफोन Poco F7 5G भारत में 24 जून को शाम 5:30 बजे लॉन्च होगा। यही लॉन्च इवेंट ग्लोबल मार्केट्स में भी एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए दी।
यहां हम इस फोन के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास मिलेगा और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

डुअल-टोन डिजाइन और दमदार प्रोसेसर
Poco F7 5G की लॉन्च से पहले आई प्रमोशनल इमेज में फोन का शानदार डुअल-टोन ब्लैक और सिल्वर फिनिश देखने को मिला है। इस पर 'Limited Edition' की ब्रांडिंग है, जिससे साफ है कि यह खास वेरिएंट लिमिटेड नंबर में ही उपलब्ध होगा।
इसके रियर पैनल पर Snapdragon का लोगो दिया गया है, जिससे ये बात तो साफ है कि यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।
कैमरा और शानदार डिस्प्ले
इस फोन में वर्टिकली अलाइन्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो, Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में एल्युमिनियम मिड-फ्रेम और IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस जैसी प्रीमियम खूबियां भी होंगी।
शानदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Poco F7 5G का भारतीय वेरिएंट 7,550mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, यह 22.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दे सकता है। वहीं, ग्लोबल वेरिएंट में बैटरी थोड़ी छोटी करीब 6,500mAh की हो सकती है।
Poco F7 Ultra की भी हो सकती है एंट्री
माना जा रहा है कि Poco इस इवेंट में Poco F7 Ultra को भी पेश कर सकता है, जिसे कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था। Ultra वर्जन में और भी पावरफुल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
कितनी होगी कीमत
Poco F7 5G की भारतीय कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है, जो इसे मिड-प्रीमियम कैटेगरी में एक दमदार ऑप्शन बनाती है। फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी और इसके सभी ऑफर, वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।
उम्मीद है कि Poco F7 5G अपने दमदार प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के साथ भारत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन विकल्प बन सकता है। अब देखना यह होगा कि इसकी असली परफॉर्मेंस यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।


Click it and Unblock the Notifications








