Home
Mobile

7550mAh की दमदार बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर वाला POCO F7 भारत में मचाएगा धमाल

POCO F7 Launch: POCO ने अपने पॉपुलर F सीरीज के तहत भारत में नया स्मार्टफोन POCO F7 लॉन्च कर दिया है। यह फोन और फीचर्स के मामले में मिड-रेंज सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 7,550mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स पेश किए हैं।

बता दें कि POCO F7, पिछले साल लॉन्च हुए POCO F6 का अपग्रेडेड वर्जन है और यह डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और ड्यूरैबिलिटी के मामले में कई नए सुधारों के साथ आया है। आइए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

7550mAh की दमदार बैटरी वाले POCO F7 ने भारत में ली एंट्री

POCO F7 की भारत में कीमत

POCO F7 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये तय की गई है।

फोन की पहली सेल 1 जुलाई दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। यह तीन कलर ऑप्शन Frost White, Phantom Black, और Cyber Silver Edition (Neon Flare डिज़ाइन के साथ) में उपलब्ध होगा।

POCO F7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इसमें 6.83-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ सपोर्ट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन भी मिला है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: POCO F7 में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.21GHz की पीक क्लॉक स्पीड पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर पिछले जनरेशन की तुलना में 31% अधिक तेज और 49% बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।

कैमरा: फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें रियर साइड पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग: फोन में बड़ी 7,550mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है।

सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 पर आधारित HyperOS पर चलता है। POCO ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स की गारंटी दी है।

अन्य फीचर्स: इस फोन में आपको IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7 सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3D IceLoop कूलिंग और 6000mm² वेपर चेंबर की सुविधा मिलती है।

POCO F7 में क्या बदला?

  • POCO F6 की तुलना में बात करें तो नए डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 3 की जगह अब नया 8s Gen 4 मिलता है।
  • बैटरी को 5,000mAh से बढ़ाकर 7,550mAh कर दिया गया है।
  • डिज़ाइन की बात करें तो नए मॉडल में वर्टिकल कैमरा लेआउट और Cyber Silver में नया Neon Flare जोड़ा गया है।
  • ड्यूरैबिलिटी के लिए बेहतर IP रेटिंग्स और AI बेस्ड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

इन फोन को मिलेगी टक्कर

  • POCO F7 की तुलना iQOO Neo 10 से की जा रही है, जिसमें सेम चिपसेट, ज्यादा RAM और ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसके अलावा Motorola Edge 60 Pro में इससे बेहतर IP69 रेटिंग और शानदार डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है।
  • इस की तुलना Vivo T4 Ultra से भी की जा रही है, जो कैमरा में बेहतर है, लेकिन कीमत में थोड़ा ज्यादा है।

POCO F7 खरीदना सही?

अगर आप 30 से 35 हजार रुपये के बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हो, तो POCO F7 एक शानदार विकल्प बन सकता है। इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे फ्यूचर-प्रूफ भी बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO F7 launch india 7550mAh battery Snapdragon 8s Gen 4 processer price features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X