लॉन्च से पहले POCO F7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, सामने आई सारी जानकारी
POCO F7 Pro जल्द ही ग्लोबली लॉन्च होने की उम्मीद है, जो POCO की F-सीरीज का ही हिस्सा होगा और POCO F6 Pro का उत्तराधिकारी होगा। एक नई लिस्टिंग से इसके खास स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं, जिनमें चिपसेट, Android वर्जन औऱ डिस्प्ले शामिल हैं।
हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि Poco F7 Pro भारत में लॉन्च नहीं होगा। इसके अलवा एक अल्ट्रा मॉडल भी होगा, लेकिन वह भी भारत में उपलब्ध नहीं हो सकता।

POCO F7 Pro के लीक स्पेसिफिकेशन
POCO F7 Pro के ग्लोबल वेरिएंट की जानकारी हाल ही में डिवाइस इंफो HW एप्लिकेशन पर सामने आई है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और एड्रेनो 750 GPU होगा, जो बेहतरीन प्रदर्शन का वादा करता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 पर चलेगा और इसमें 12GB LPDDR5X रैम, UFS स्टोरेज, NFC और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी प्रीमियम फैसलिटी मिलेंगी।
POCO F7 Pro में QHD+डिस्प्ले होगा, जो 3200 x 1440 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल पेश करेगा। स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5830mAh की बैटरी होगी, जो इसे लंबे समय तक चलाने में मदद करेगी। इसके अलावा यह फोन HyperOS 2.0 के साथ लॉन्च हो सकता है, और माना जा रहा है कि POCO F7 Pro , POCO F7 और POCO F7 Ultra के लेटेस्ट लाइनअप का मिड वेरिएंट होगा।
लीक्स की मानें तो POCO F7 Pro , Redmi K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। POCO F7 को भी एक रीब्रांडेड Redmi स्मार्टफोन के रुप में लॉन्च किया जा सकता है। POCO F7 Pro के लॉन्च के साथ POCO यूजर्स को एक पावर-पैक स्मार्टफोन का अनुभव मिलने की उम्मीद है।
जैसा कि सामने आया है, भारत में केवल POCO F7 ही लॉन्च होगा, जबकि POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra मॉडल यहां उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि ब्रांड ने अभी तक और POCO F7 सीरीज के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं की है। यह खबर भारतीय यूजर्स के लिए थोड़ी निराशाजनक हो सकती है, लेकिन और POCO F7 के लॉन्च से स्मार्टफोन के एक नए और शानदार वेरिएंट का अनुभव मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








