POCO F7 Ultra और F7 Pro की कीमतें लीक, लॉन्च डिटेल्स भी आई सामने
POCO जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन POCO F7 Ultra और F7 Pro लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, हालांकि इनकी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है। अफवाहों के अनुसार ये डिवाइस 27 मार्च को पेश किए जा सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड F7 मॉडल बाद में लॉन्च होगा।
इसके पहले इन दोनों मॉडल्स की कीमत और अन्य जानकारियां एक कथित Amazon लिस्टिंग से सामने आई है, जिससे यूजर्स को इन स्मार्टफोन के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है।

POCO F7 Ultra और F7 Pro की कीमतें लीक
लीक हुई जानकारी के मुताबिक POCO F7 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 599 यूरो (लगभग 56,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। वहीं POCO F7 Ultra का बेस मॉडल 749 यूरो यानी (लगभग 70,000 रुपये) की शुरूआती कीमत पर पेश किया जा सकता है, जिसमें समान रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन होगा।
POCO F7 सीरीज लॉन्च डेट
POCO F7 सीरीज में Poco F7 Ultra, Poco F7 Pro और Poco F7 तीन मॉडल्स शामिल किए जानें की संभावना है। लीक्स की मानें तो Poco F7 Ultr और Poco F7 Pro वर्जन 27 मार्च को लॉन्च होंगे, जबकि बेस मॉडल F7 बाद में पेश किया जाएगा।
POCO F7 सीरीज लॉन्च डेट
Poco F7 Ultra को Redmi K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। Poco F7 Ultra में 5,300mAh बैटरी होने की संभावना है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जबकि K80 Pro की तुलना में बैटरी क्षमता थोड़ी कम होगी।
Poco F7 Ultra को गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 16GB रैम और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें यह सिंगल-कोर में 2,300 अंक और मल्टी-कोर में 8,150 अंक हासिल करने में सफल रहा।
वहीं Poco F7 Pro को Redmi K80 का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच OLED डिस्प्ले होगा, और यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। F7 Pro में 6,000mAh बैटरी हो सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








