Home
Mobile

POCO F7 Ultra जल्द लेगा भारत में एंट्री; यहां चेक करें फीचर्स और डिटेल्स

POCO F7 Ultra Launch: ग्लोबल मार्केट के बाद POCO F7 Ultra मॉडल को भारत में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। पोको के ऑफिशियल X हैंडल पर इसके संकेत देखने को मिले हैं। POCO India के हेड ने एक टीजर जारी किया था, जिसमें Ultra की झलक दिखाई गई है।

हालांकि Pro मॉडल के भारत में आने के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं है, लेकिन हो सकता है कि POCO F7 भारत में लॉन्च किया जाए। यहां हम फ्लैगशिप-ग्रेड POCO F7 Ultra और अन्य मॉडल के बारे में जानेंगे।

POCO F7 Ultra भारत में  जल्द होगा लॉन्च

POCO F7 Ultra का भारत में लॉन्च

POCO India के प्रमुख हिमांशु टंडन ने अपने X हैंडल पर एक टीजर के जरिए POCO F7 Ultra के भारत में लॉन्च होने की जानकारी दी है। उन्हें POCO F7 Ultra के पोस्टर के बगल में खड़े होकर उसी डिवाइस को अपने हाथ में पकड़े हुए देखा जा सकता है।

इससे पता चला कि यह नया फोन जल्द ही भारत आने वाला है। अपने पहले के एक X पोस्ट में, श्री टंडन ने अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या वे चाहते हैं कि कंपनी भारत में POCO F7 Pro या POCO F7 Ultra लाए। जैसा कि हम जानते हैं कि

POCO F7 Ultra के स्पेसिफिकेशन

जैसे कि हम जानते हैं कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। ऐसे में इसके सभी फीचर्स हमें पता हैं।
डिस्प्ले: POCO F7 Ultra में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन, HDR10+ और POCO शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर: इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Android 15-आधारित HyperOS 2 UI मिलता है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50MP का फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस और 32MP का अल्ट्रावाइड लेंस है।
सेल्फी के लिए इसमें 32MP का सेल्फी शूटर दिया गया है।
बैटरी: फोन में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,300mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO F7 ultra launch in india features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X