Poco F7 Ultra vs Xiaomi 15: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट
Poco F7 Ultra vs Xiaomi 15: हाल ही में Poco ने अपने कस्टमर्स के लिए एक खास स्मार्टफोन Poco F7 Ultra लॉन्च किया है। यह कंपनी के F7 सीरीज का हिस्सा है, जिसकी तुलना Xiaomi के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Xiaomi 15 से की जा रही है। हालांकि दोनों की कीमतों में थोड़ा अंतर जरूर है, लेकिन बहुत हद तक फीचर्स में समानताएं हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि दोनों ही डिवाइस हाई-लेवल फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।
ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि कौन सा डिवाइस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, तो हम आपके लिए इसका सॉल्यूशन लेकर आए हैं। यहां हम इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कैमरा क्वॉलिटी, बैटरी लाइफ और सभी जरूरी पहलुओं के बारे में जानेंगे। इससे आपको अपने लिए सही डिवाइस सेलेक्ट करने में मदद मिलेगी।

कितनी है कीमत?
- Poco F7 Ultra की कीमत £649 यानी लगभग 59,990 रुपये से शुरू होती है।
- वहीं Xiaomi 15 की कीमत £849 यानी लगभग 64,999 रुपये से शुरू होती है।
- यानी कि Poco F7 Ultra हाई-एंड फीचर्स के साथ भी Xiaomi 15 से सस्ता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
- Poco F7 Ultra में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसमें 3200 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- अगर Xiaomi 15 की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2670 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- दोनों ही डिवाइस हाई क्वालिटी वाले डिस्प्ले मिलते हैं, लेकिन Poco F7 Ultra का बड़ा और उच्च रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले इसे वीडियो देखने और गेमिंग के लिए सही ऑप्शन बनाता है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
- दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm के टॉप क्लास प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आते हैं, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है।
- स्टोरेज की बात करें तो Poco F7 Ultra में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, वहीं Xiaomi 15 में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है।
- यानी दोनों ही डिवाइस मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्टोरेज के लिए सही ऑप्शन हैं।
कैमरा
- कैमरा की बात करें तो Poco F7 Ultra में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 32MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं।
- सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
- Xiaomi 15 की बात करें तो इस फोन में 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- कैमरा के मामले में भी Poco F7 Ultra बेहतरीन ऑप्शन और सेटअप के साथ आता है।
बैटरी और चार्जिंग
- बैटरी की बात करें तो Poco F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है।
- वहीं Xiaomi 15 में 5,240mAh की बैटरी है, जिसे 90W हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस हाइपरचार्ज के साथ जोड़ा गया है।
- यानी बैटरी के मामले में भी Poco F7 Ultra, Xiaomi 15 से बेहतर है।
- दोनों डिवाइस में IP68 रेटिंग मिलती है।
- इसके साथ ही Poco F7 Ultra में डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप है, जो ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।
कौन सा फोन है बेस्ट?
- अगर आप अपने लिए एक बड़े और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, एडवांस कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Poco F7 Ultra आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
- सबसे खास बात यह है कि इन फीचर्स के बाद भी यह शाओमी के डिवाइस से सस्ता है।
- वहीं, यदि आप ज्यादा स्टोरेज क्षमता और बेहतर परफॉर्मेंस वाला एक डिवाइस चाहते हैं, तो Xiaomi 15 के बारे में सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








