POCO ने लॉन्च किया अपना पहला POCO Pad, Oppo और Realme को देगा कड़ी टक्कर
POCO कंपनी ने अपना पहला POCO Pad को ग्लोबली लॉन्च किया है। कंपनी ने POCO Pad को POCO F6 स्मार्टफोन के साथ ही लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस टैबलेट के साथ स्मार्ट पेन, की-बोर्ड और पैक कवर भी लॉन्च किया है। चलिए इस टैबलेट की खासियत के बारे में जानते हैं।
POCO Pad के फीचर्स
POCO Pad में 1.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसमें रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है और यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। POCO Pad में LCD पैनल का यूज किया गया है, जो 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। POCO के इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

POCO का यह टैबलेट Wi-Fi, Duel Bench, MIMI, Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स के साथ आया है। POCO के टैबलेट में Android U पर बेस्ड Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस टैबलेट में कई तरह के सेंसर जोड़े गए हैं।
स्टोरेज: यह टैबलेट 8 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1.5TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

बैटरी: कंपनी ने अपने इस पहले टैबलेट को 1,000mAh की दमदार बैटरी और 33 वॉट यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जिंग फीचर के सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा है। इस टैबलेट में डेटा ट्रांसफर करने के लिए यूएसबी 2.0 भी दिया गया है।
कैमरा: कंपनी के इस टैबलेट के बैक पैनल में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
POCO Pad की कीमत
POCO Pad का यह टैबलेट एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी में आता है, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये है।
POCO Smart Pen भी हुआ लॉन्च
POCO ने अपने टैबलेट के साथ POCO Smart Pen भी लॉन्च किया गया है, जो कि ब्लूटूथ 5.1 पर काम करता है। इस टैबलेट में मल्टीफंक्शन बटन दिए गए हैं। इसी के साथ ही POCO ने की-बोर्ड के साथ कवर भी पेश किया है, जिसे इस टैबलेट के साथ फिट किया जा सकता है।
भारत में जल्द लॉन्च होगा यह टैबलेट
POCO अपने इस टैबलेट को जल्द ही भारतीय ग्राहकों के लिए भी लेकर आएगा। वहीं कंपनी का इस टैबलेट को लेकर कहना है कि यह Oppo और Realme के टैबलेट को कड़ी टक्कर दे सकता है। अब देखना यह होगा कि POCO का यह टैबलेट कितना कमाला दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications








