Home
Mobile

Poco M2 Pro: 7 जुलाई को होगा लॉन्च, पढ़िए और जानिए इसके फीचर्स

Poco कंपनी का एक नया फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। पोको के इस नए फोन का नाम Poco M2 Pro है। इस फोन को कंपनी 7 जुलाई को लॉन्च करेगी। Poco M2 Pro को 7 जुलाई के दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आइए आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

7 जुलाई को लॉन्च होगा Poco M2 Pro

7 जुलाई को लॉन्च होगा Poco M2 Pro

इस फोन के बारे में पहले ही पता चल गया था। मुकुल शर्मा नाम के टिप्सटर ने इस फोन को बीआईएस यानि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर देखा था। उस फोन का मॉडल नंबर M2003J6CI है। अब इस फोन की लॉन्चिंग का ऑफिसियन ऐलान हो गया है। पोको कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए लिखा कि Poco M2 Pro की लॉन्चिंग 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

33 वॉट का होगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

33 वॉट का होगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

पोको कंपनी ने लगे हाथ उसी ट्वीट में मीडिया को भी इस लॉन्च के लिए इनवाइट कर दिया। पोको कंपनी ने अपने इस फोन यानि Poco M2 Pro का एक टीज़र भी जारी किया है। उस ट्वीट में कंपनी ने बताया है कि आने वाला ये फोन 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन के टीज़र से ये भी पता चल रहा है कि इस फोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगा।

इस फोन में होगा पॉवरफुल प्रोसेसर

इस फोन में होगा पॉवरफुल प्रोसेसर

पोको कंपनी ने अपने इस फोन के लिए एक वीडियो टीज़र भी लॉन्च किया है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने शायद Qualcomm Snapdragon 720G SoC को प्रोसेसर के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। गीगबेंच की लिस्टिंग में इस फोन को 6 जीबी रैम के साथ पाया गया है।

एंड्रॉयड 10 पर चलेगा यह स्मार्टफोन

एंड्रॉयड 10 पर चलेगा यह स्मार्टफोन

इस फोन के बारे में स्मार्टफोन जानकारों का कहना है कि ये फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आने वाला है। इसके अलावा स्मार्टफोन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी इस फोन में ब्लूटूथ 5 और वाईफाई का की सुविधा देगी। इस फोन में कितने एमएएच की बैटरी होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन आजकल के फोन मॉडल्स को देखकर लगता है कि इस फोन में कंपनी 4000 एमएएच से 5000 एमएएच की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M2 Pro Launch Date Confirmed on July 7
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X