आज है सबसे सस्ते 5जी फोन Poco M3 Pro 5G की पहली सेल, कीमत है इतनी कम
- पोको एम3 प्रो 5जी की कीमत 15 हजार से कम है।
- इस स्मार्टफोन को आज फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते है।
- Poco M3 Pro 5G दो वेरिएंट में उपलब्ध है।
Poco M3 Pro 5G की आज भारत में पहली सेल रहने वाली है। पोको एम3 प्रो 5जी स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते देश में लॉन्च किया गया था और यह मौजूदा किफायती स्मार्टफोन जैसे Redmi Note 10 और Realme 8 को टक्कर देता है। साथ ही यह देश में कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन है। फोन एक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है।

तो आइये नजर डालते है इस फोन पर, और जानते हैं कि आप इसे आप कहाँ से ऑनलाइन आर्डर करा सकते हैं।
कहाँ पर कर सकते है ऑनलाइन ऑर्डर
पोको एम3 प्रो 5जी स्मार्टफोन को आज से फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Poco M3 Pro 5G की भारत में कीमत और ऑफर
भारत में पोको एम3 प्रो 5जी की कीमत 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल के लिए 13,999 रुपये है जबकि फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। और स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल के उपलब्ध होगा। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत प्रत्येक मॉडल 500 रुपये कम में उपलब्ध होगा।
Poco M3 Pro 5G को तीन कलर ऑप्शन- कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येलो में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी S21 जैसी डिज़ाइन लैंग्वेज है और यह ग्लॉसी रियर पैनल के साथ आता है।
Poco M3 Pro 5G के ख़ास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
स्क्रीन - Poco M3 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले, डायनेमिकस्विच फीचर, 91 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पर क्या चल रहा है, इसके आधार पर अलग-अलग रिफ्रेश रेट्स के बीच ऑटोमेटिकली स्विच करने में सक्षम है।
स्टोरेज - पोको एम3 प्रो 5जी में MediaTek डाइमेंशन 700 SoC, Mali-G57 GPU के साथ 6GB तक रैम और 128GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है।
कनेक्टिविटी - कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ, एक 3.5 mm ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








