Home
Mobile

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Poco का यह स्मार्टफोन, फीचर्स है जबरदस्त

पोको भारत में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन पोको एम3 ​​प्रो लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। अपकमिंग पोको स्मार्टफोन 8 जून को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च होगा। Poco M3 Pro 5G के रिलीज होने के बाद यह फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से अभी सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

इस दिन भारत में लॉन्च होगा Poco का यह स्मार्टफोन, फीचर्स है जबरदस्त

Poco M3 Pro 5G को ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। और अब यह स्मार्टफोन भारत में एंट्री मार देगा। पोको एम 3 प्रो 5जी की भारत में कीमत क्या होगी इसके बारे में अभी तक खबरें सामने नहीं आई है।

क्या हो सकती है Poco M3 Pro की भारत में कीमत

ग्लोबल मार्केट में Poco M3 Pro की कीमत 179 यूरो यानी करीब 16,000 रुपये है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की है। जबकि Poco M3 Pro का टॉप-एंड मॉडल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए EUR 199 (जो लगभग 17,750 रुपये के साथ आता है। हालांकि भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए अभी इंतजार करना होगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भारत में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होने की संभावना है।

Poco M3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स कैसे है

जहां तक ​​स्पेसिफिकेशंस का सवाल है, पोको एम 3 प्रो 5 जी 6.5-इंच FHD+ LCD DotDisplay और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डायनामिक स्विच फीचर के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 700 5G चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ 6GB रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन एक्सपेंडेबल स्टोरेज को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें यह फोन एंड्रॉइड 11-आधारित MIUI 12 चलता है।

अगर हम कैमरों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शामिल है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सेल सेल्फी शूटर शामिल है। फोन में सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco is all set to launch its first 5G smartphone Poco M3 Pro in India. The upcoming Poco smartphone will launch in India through an online launch event on 8 June. After the release of Poco M3 Pro 5G, it will be available for sale on Flipkart. The sale date has not been revealed by the company yet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X