Home
Mobile

Poco M6 4G की सामने आई लॉन्चिंग डेट, जानें इस फोन से जुड़ी सभी जरूर डिटेल्स

POCO अब अपनी M सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह Poco M6 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 11 जून 2024 को लॉन्च करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस फोन को लेकर एक टीजर भी सामने आया है।

इस टीजर में Poco M6 4G स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन को Redmi 13 4G का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। चलिए इस फोन से जुड़ी सभी बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco M6 4G की सामने आई लॉन्चिंग डेट

Poco M6 4G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोको के ग्लोबल हैंडल से इस नए मोबाइल फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। इस फोन को कंपनी 11 जून 2024 को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी।

साथ ही इस फोन को 3 कलर ऑप्शन ब्लैक, पर्पल और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो Poco M6 4G स्मार्टफोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिल सकता है। वहीं मिली जानकारी से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में 108 मेगापिक्सल प्रो-ग्रेड कैमरा और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Poco M6 4G स्मार्टफोन की कीमत

टीजर के हिसाब से Poco M6 4G स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज एवं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आ सकता है। टीजर के मुताबिक फोन का बेस मॉडल अर्ली बर्ड ऑफर के तहत लगभग 129 डॉलर (10,758 रुपये) में मिल सकता है। वहीं टॉप मॉडल की शुरुआती कीमत 149 डॉलर (लगभग 12,427 रुपये) हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M6 4G launch date revealed, know all the important details related to this phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X