Poco M6 5G स्मार्टफोन Airtel Prepaid Bundle के साथ पेश , जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन मेकर ब्रांड Poco ने अपने Poco M6 5G को एक्सक्लूसिव एयरटेल प्रीपेड बंडल (Airtel Prepaid Bundle के साथ पेश किया है। इसके साथ ही पोको का यह फोन अब भारत का सबसे कम दाम वाला 5G फोन बन गया है।
पोको के इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। इसके अलावा इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।

साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। तो आइए आगे इसके नए मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आपको बता दें, Poco India ने अपने सोशल मीडिया X के ऑफिशियल पेज के जरिए यह जानकारी शेयर किया है कि, पोको और Airtel एक साथ भारतीय ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन पेश किया है।

गौरतलब है कि, हाल ही में POCO इंडिया के हेड ने इस बात की जानकारी दी थी कि, जल्द ही भारत में सबसे सस्ता 5G फोन कंपनी पेश करेगी।
हम बात कर रहे हैं, Poco M6 5G स्मार्टफोन की। इसकी कीमत की बात करें तो कंपने ने इस फोन को 9 हजार से भी कम कीमत यानी कि, महज 8,799 रुपये में पेश किया है। जिसे ग्राहक 10 मार्च से ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर से खरीद सकेंगे।

अगर Poco M6 5G के एयरटेल बेनेफिट्स की बात की जाए, तो ग्राहकों को पोको के इस फोन के साथ Airtel प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पर वन-टाइम 50GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही नॉन- एयरटेल ग्राहक डोर-स्टेप सिम डिलीवरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐयरटेल के सिम के साथ भी उन ग्राहकों को 50GB डेटा बेनेफिट्स का लाभ मिलेगा।
Poco M6 5G स्पेसिफिकेशन: आपको बता दें, कंपनी ने इस फोन को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। Poco M6 5G फोन खासियतों की बात करें तो इसमें आपको 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 1600X720 पिक्सल है।
इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। यह फोन Android 13-बेस्ड MIUI 14 पर संचालित होता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








