Home
Mobile

Poco M6 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन, जानें ऑफर डिटेल

Poco M6 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने हाल ही में अपने भारतीय यूजर्स के लिए POCO M6 5G पेश किया था। यह कंपनी का अब तक का सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन है। पोको ने अपने इस बजट फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 9499 रुपए तय किया है। पोको M6 5G फोन की सेल आज शुरू हो रही है। बता दें, कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत ,ऑफर, फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते है।

Poco M6 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन

POCO M6 5G कीमत

देश में पोको के लेटेस्ट 5जी बजट फोन के बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपए है। इसके अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को कस्टमर्स 10,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट को 12,499 में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ICICI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी और EMI की लेनदेन की जाती है तो 1000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस फोन को ग्राहक ब्लू और ब्लैक दे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

POCO M6 5G के स्पेसिफिकेशन

पोको एम6 5जी में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिलेगा। पोको का यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने तीन साल तक की सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के लिए एंड्रॉइड अपडेट देने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ v5.3, वाई-फाई , डुअल सिम सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO M6 5G sale will start on Flipkart from 12 noon. The price of its base variant has been fixed at Rs 10,499. 6GB RAM + 128GB has been launched at Rs 11,499 and 8GB + 256GB storage variant has been launched at Rs 13,499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X