Home
Mobile

बेहद कम कीमत में Poco ने लाया नया फोन, 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5030mAh बैटरी से लैस, जानिए कीमत

Poco M6 4G Launched:अगर आप भी कम दाम में बेहतरीन कैमरा और फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने अपना नया बजट फोन Poco M6 लॉन्च कर दिया है।

पोको का यह फोन 108MP कैमरा, 8GB रैम और 5030mAh बैटरी से लैस है।कंपनी ने अपने इस फोन को वैश्विक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की डिटेल्स सामने आ गए हैं।

बेहद कम कीमत में Poco ने लाया नया स्मार्टफोन, यहां जानें सभी डिटेल्स

Poco M6 स्पेक्स- पोको के इस लेटेस्ट फोन खासियतों की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें 6.79 इंच का IPS LCD पैनल दिया है, जो फुलएचडी प्ल्स रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। इस फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है।

परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इसके लिए पोको के इस नए फोन में आपको Helio G91 Ultra चिपसेट मिलेगा, जो 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज पेअरिंग के साथ आता है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS पर काम करता है।

बेहद कम कीमत में Poco ने लाया नया स्मार्टफोन, यहां जानें सभी डिटेल्स

डिजाइन की बात करें तो इसके डिस्प्ले पंच होल दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,030mAh की बैटरी शामिल की है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।

यह फोन डुअल सिम, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4, NFC, USB-C, 4G VoLTE और Wi-Fi की कनेक्टिविटी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 205 ग्राम है।

Poco M6 कीमत- पोको एम6 को आप 6GB/ 128GB स्टोरेज और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीद सकेंगे। इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 129 डॉलर (करीब 10,700 रुपये) है, जबकि 8GB वाले मॉडल की कीमत 149 डॉलर की कीमत (करीब 12,400 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक, सिल्वर, और पर्पल तीन रंगों में उपलब्ध कराया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M6 Launched With 108mp Camera 8GB Ram And 5030Mah Battery Know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X