Home
Mobile

POCO M6 Plus 5G की पहली सेल आज होगी लाइव, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Poco के हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए, M6 Plus 5G की पहली सेल आज लाइव होने जा रही है। पोको एम6 प्लस कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 2 AE चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 108MP कैमरा और 5030mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए आगे आपको इसकी उपल्बधता से लेकर ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

POCO M6 Plus 5G की कीमत व ऑफर- आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इतना ही नहीं इस फोन को कंपनी 12,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। POCO M6 Plus के 6GB/ 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB/ 128GB वेरिएंट की कीमत 14,4999 रुपये तय किया है।

POCO M6 Plus 5G की पहली सेल आज होगी लाइव, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

पोको M6 Plus की पहली सेल 5 अगस्त 2024 यानी आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर लाइव होगी। कंपनी अपने इस फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC, ICICI बैंक कार्ड से खरीदरी करने पर सीधे 1000 रुपये की छूट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 6GB रैम मॉडल में अतिरिक्त 5,000 रुपये का कूपन भी शामिल है।

सभी ऑफर्स के बाद इस फोन को प्रभावी कीमत 11,999 रुपये और 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। यह फोन 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें मिस्ट्री लैवेंडर, आइस सिल्वर और ग्रेफाइट ब्लैक कलर शामिल हैं।

POCO M6 Plus 5G की पहली सेल आज होगी लाइव, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

POCO M6 Plus 5G स्पेसफिकेशंस-

डिस्प्ले: POCO M6 Plus में 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसके फ्रंट पर कॉर्निंग ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।

डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है और इसकी ब्राइटनेस ( 450 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस ) मोड में अधिकतम ब्राइटनेस 550 निट्स को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: इसमें कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3 जेन 2 एई चिपटेस शामिल किया है। इसके साथ ही सभी ग्राफिक्स कार्यों को संभालने के लिए, इसे एड्रेनो A613 GPU के साथ कनेक्ट किया गया है।

यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB रैम/ 128GB और 8GB /128GB में आता है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: इसके बैक में Samsung ISOCELL HM6 सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 108MP और फ्रंट कैमरा 13MP का है।

बैटरी: इसे पावर देने के लिए इसमें 5030mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP53 रेटिंग मिले हैं।

अन्य खासियतें: POCO M6 Plus एंड्रॉयड 14 बेस्ड लेटेस्ट HyperOS पर चलता है। इसी के साथ कंपनी ने इसमें 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO M6 Plus 5G First Sale Today Check Price And Discount Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X