Poco M6 Plus 5G आज स्नैपड्रैगन 4 जेन 2, 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत
टेक कंपनी पोको आज यानी 1 अगस्त को भारत में अपना नया हैंडसेट Poco M6 Plus 5G लॉन्च करने जा रही है। जिसे बजट रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा। कम दाम में यह फोन तगड़े फीचर्स से लैस है।
वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो यह हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 13R से काफी मिलता-जुलता है। आइए आगे अब तक इसकी सामने आई डिटेल्स से लेकर कीमत पर एक नजर डालते हैं।

पोको M6 Plus 5G में फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। जो 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस , 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। इसके अलावा यह गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस होगा।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर शामिल किया जाएगा। यह रोजमर्रा के काम और हल्के गेमिंग के लिए बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करेगा।

फोन Android 14 पर चलता है, जिसके ऊपर पोको का हाइपर OS है, जो सुरक्षा और नए फीचर्स के लिए नियमित सॉफ़्टवेयर अपडेट का वादा करता है।
इसके साथ ही इसमें यूजर को 8GB या 12GB रैम के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज मिलेंगे। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को और भी बढ़ाया जा सकेगा।
Poco M6 Plus 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। जो 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5030mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए लंबी बैटरी लाइफ़ का वादा करती है। इसके साथ ही इसमें 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर की बात करें तो Poco M6 Plus 5G में अनलॉकिंग के लिए साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं
कीमत और उपलब्धता- लीक से पता चलता है कि Poco M6 Plus 5G की कीमत भारत में लगभग 13,000 से शुरू होगी, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूती से खड़ा करती है।
बड़े डिस्प्ले, तगड़े प्रोसेसर और हाई-रिजॉल्यूशन वाले के साथ पोको का यह नया फोन बजट फोन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








