Home
Mobile

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है POCO M6 Plus 5G, शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

POCO F6 को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपना एक और नया फोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि POCO अब POCO M6 Plus 5G लाने की योजना बना रहा है। कंपनी POCO M6 Pro 5G मॉडल की एक सीरीज पहले ही पेश कर चुकी है।

इस फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा गया है। यहां पर POCO M6 Plus 5G, 24065PC95I मॉडल नंबर के साथ नजर आया है। इससे पहले स्मार्टफोन को HyperOS कोड में भी देखा गया था। इस फोन को Redmi Note 13 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इससे इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और बाकी चीजों के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है POCO M6 Plus 5G

POCO M6 Plus 5G स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि इस फोन को Redmi Note 13 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, तो इसमें 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन में फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। वहीं इस फोन में 550 की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। रिफ्रेश रेट में अप्रगेड होने की संभावना है, जो कि 90 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक मिल सकती है।

सिक्योरिटी के हिसाब से फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। कैमरा के लिए फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो POCO M6 Plus 5G में 5,000mAh बैटरी के साथ 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। साथ ही यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर रन कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO M6 Plus 5G may be launched in India soon, will have many features along with great display
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X