Home
Mobile

Poco M6 Plus 5G भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत व फीचर्स का भी हुआ खुलासा

Poco Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने आज भारतीय बाजार में Poco F6 डेडपूल लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। अब कंपनी कथित तौर पर Poco M6 Plus 5G पर काम कर रही है।

इस बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज भी ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लाइव हो गया है, जिससे इसके लॉन्चिंग की जानकारी भी सामने आ गई है।

Poco M6 Plus 5G भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत

पोको का यह आगामी बजट फ्रेडली फोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के साथ ही इसका कैमरा डिटेल और डिजाइन भी सामने आ चुका है। आइए आगे Poco M6 Plus 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco M6 Plus 5G की कीमत- उम्मीद की जा रही है कि, इसकी कीमत देश में लगभग 13,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच तय किया जा सकता है। लॉन्चिंग के बाद बिक्री के लिए इस फोन को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

Poco M6 Plus 5G भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत

डिजाइन- पोको एम6 प्लस 5जी के लैंडिंग पेज के अनुसार इस फोन के बैक में डुअल-टोन डिजाइन मिलेगा। इस डिवाइस के किनारे सपाट और फ्रंट पर एक पंच-होल स्क्रीन दी गई है।

कैमरा- इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.75 अपर्चर और 3x इन-सेंसर जूम सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एक रिंग LED फ्लैश भी है। फिलहाल ब्रांड ने इस डिवाइस के बारे में और कुछ जानकारी शेयर नहीं की है।

लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो Poco M6 Plus स्मार्टफोन Redmi Note 13R का एक संशोधित वर्जन हो सकता है, जिसे अभी कुछ महीने पहले ही चीनी बाजार में पेश किया गया था। Note 13R में 6.7 इंच की IPS एलसीडी एफएचडी+ 120 हर्ट्ज स्क्रीन मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट शामिल किया गया है।

जो 8GB तक रैम, 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ 108 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,030mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M6 Plus 5G to launch on august 1 design camera details revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X