Home
Mobile

Poco m6 plus 5g vs M6 pro 5g: क्या अंतर हैं? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

Poco M6 Plus 5G vs M6 Pro 5G: Poco लवर्स के लिए टेक कंपनी पोको ने आज अपना नया 5G स्मार्टफोन Poco m6 plus लॉन्च किया है। इसमें 108MP कैमरा, 16GB रैम (8GB+8GB) और 5,000mAh तक की बैटरी शामिल की गई है।

अगर आप भी इस वक्त कम बजट में बेहतरीन कैमरा और तगड़े फीचर्स वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए पोको का यह लेटेस्ट फोन ऑप्शन हो सकता है।

Poco m6 plus 5g vs M6 pro 5g: क्या अंतर हैं? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

हालांकि, M6 सीरीज के तहत कंपनी ने हाल ही में POCO M6 Pro 5G को भी लॉन्च किया है। आज हम आपको इन दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले खास अंतर से लेकर कीमत व उपल्बधता के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिससे कि, अपने लिए बेहतरीन फोन का चुनाव कर सकते हैं।

कीमत- पोको एम6+ 5जी के 6GB/128GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है, जबकि, 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी SBI, HDFC या फिर ICICI बैंक कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करने पर 1000 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है। वहीं 6GB रैम पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा।

Poco m6 plus 5g vs M6 pro 5g: क्या अंतर हैं? आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

ऑफर्स के तहत दोनों वेरिएंट्स की प्रभावी कीमत 11,999 रुपये और 13,499 रुपये हो जाएगा। इन फोन्स की सेल 5 अगस्त से शुरू होगी। इसे Ice Silver, Misty Lavender और Graphite Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

जबकि, POCO M6 Pro 5G के 6GB वेरिएंट की कीमत लगभग 10,700 रुपये, 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,400 रुपये है। इस फोन को ब्लैक, सिल्वर, और पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले- POCO M6 Plus 5G में 6.79-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले है। जो 120hz रिफ्रेश रेट, 240hz टच सेंपलिंग रेट और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। वहीं डिस्प्ले को low blue light और L1 widevine सपोर्ट के साथ लाया गया है।

जबकि, M6 Pro 5G में 6.79 इंच का FHD+ IPS LCD पैनल डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में डीसी डिमिंग फीचर मिलने के साथ है रियर पैनल ग्लास भी मिलता है।

परफॉर्मेंस- पोको एम6+ 5जी में Qualcomm Snapdragon 4 Gen2 AE शामिल किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है। जबकि, Poco M6 Pro 5G में बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट मिलता है।

मेमोरी- POCO M6 Plus 5G में 6GB और 8GB रैम मिल रहे हैं। हालांकि, इसमें 8GB वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो डिवाइस की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB रैम की पावर ऑफर करती है।

यह स्मार्टफोन 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि, M6 Pro 5G स्मार्टफोन 6GB और 8GB LPDDR4X रैम और128GB और 256GB स्टोरेज में आता है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए POCO M6+ 5G फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 108 मेगापिक्सल मेन और 2MP माइक्रो कैमरा मिलत है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, M6 Pro 5G में भी108MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी- POCO M6 Plus 5G में 5,030mAh तक की बैटरी शामिल की गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग ​के साथ आता है। जबकि, M6 Pro 5G में भी प्लस के समान 5,030mAh की बैटरी दी गई है, इसके साथ ही यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco m6 plus 5g vs M6 pro 5g: What Are The Differences? Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X