Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Poco M6 Pro 5G New Variant Launch: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन के नए रैम और स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने काफी किफायती रखी है। आपको बता दें, इस फोन को पिछले महीने पोको ने 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज और 6 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया था। जिसके बाद अब इसे नए वेरिएंट के साथ लाया गया है। तो चलिए आपको इस नए वेरियंट की कीमत और फीचर्स के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
Poco M6 Pro 5G की भारत में कीमत
पोको ने अपने इस फोन के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये तय किया है। इसके 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत फिलहाल 10,999 रुपये है, जबकि 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 12,999 रुपये रखा है। इसे कस्टमर्स ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन दो कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। पोको एम6 प्रो 5जी के नए वेरियंट की बिक्री आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी।

Poco M6 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
Poco M6 Pro 5G में यूजर्स को 6.79 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रही है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। इसके स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है।
इसके अलावा इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। पोको का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आ रहा है। पोको के इस फोन में OS अपडेट के साथ 3 साल की सिक्यॉरिटी अपडेट भी मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी AI कैमरा, 2 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है। इसे डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP53 रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें सिक्यॉरिटी के लिए कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी सुविधा दी है।


Click it and Unblock the Notifications








